ads.

why force gurkha is not selling

 अगर आप इंडिया की सबसे कैपेबल ऑफ-रोडिंग SUVs की लिस्ट बनाओ…

तो एक नाम ऐसा है…
जो power में कई गाड़ियों को पीछे छोड़ देता है…
लेकिन सेल्स के मामले में… खुद पीछे रह जाता है।

जी हाँ… मैं बात कर रहा हूँ Force Gurkha की…
जिसे कई लोग Desi G-Wagon भी कहते हैं।

ये इंडिया की इकलौती ऐसी SUV है…
जो फैक्ट्री फिटेड स्नॉर्कल…
लगभग 700 mm वाटर वेडिंग कैपेसिटी…
फोर-व्हील डिफरेंशियल लॉक…
और प्रॉपर लैडर फ्रेम चेसिस के साथ आती है।

मतलब… जहाँ सड़क खत्म होती है…
वहाँ से गुरखा का रास्ता शुरू होता है।

और शायद यही वजह है कि…
मार्च 2025 में… इंडियन आर्मी ने भी लगभग 3000 Gurkha का ऑर्डर दिया…
Thar और Jimny जैसे ऑप्शन्स को पीछे छोड़ते हुए।

लेकिन कहानी का ट्विस्ट यहाँ से शुरू होता है…

इतनी कैपेबल मशीन होने के बावजूद…
कंज्यूमर मार्केट में Gurkha बहुत पीछे है।

जहाँ Mahindra Thar हर महीने 10 से 15 हजार यूनिट तक बिक जाती है…
वहीं Gurkha मुश्किल से 500 से 1000 यूनिट के बीच सिमट जाती है।

तो सवाल उठता है…
ऐसी दमदार गाड़ी…
आखिर लोग खरीदना क्यों नहीं चाहते?
और कैसे… इतनी पोटेंशियल होने के बावजूद…
ये SUV धीरे-धीरे मार्केट से गायब होने की कगार पर पहुँच गई?

चलो… इसे समझते हैं…

सबसे पहला और सबसे साफ कारण है… कीमत

जहाँ Thar की शुरुआती कीमत करीब 10 लाख से शुरू होती है…
Jimny लगभग 12 लाख से…
वहीं Gurkha की कीमत करीब 16 लाख से शुरू होती है।

एक आम बायर के लिए…
ये फर्क छोटा नहीं होता।

और जब फीचर्स और ब्रांड वैल्यू भी कम लगे…
तो फैसला और आसान हो जाता है।

लेकिन सच कहूँ…
कीमत ही अकेली वजह नहीं है।

जब इस टॉपिक को थोड़ा गहराई से देखा…
तो पता चला…
कि Gurkha की सेल्स कम होने के पीछे कई वजहें हैं…
और उनमें से ज़्यादातर… कंपनी की अपनी गलतियों से जुड़ी हैं।

देखो… आज का बायर सिर्फ ताकत नहीं देखता…
उसे चाहिए कम्फर्ट… फीचर्स… और मॉडर्न फील।

जहाँ Thar का केबिन मॉडर्न और अपडेटेड लगता है…
वहीं Gurkha का इंटीरियर आज भी काफी बेसिक और आउटडेटेड महसूस होता है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम साधारण…
स्टीयरिंग पुराना डिज़ाइन…
मैनुअल AC…
और पीछे ड्रम ब्रेक्स…

ये सब चीज़ें…
आज के बायर को पीछे खींच देती हैं।

क्योंकि सच ये है…
आजकल लोग सिर्फ संडे ऑफ-रोडिंग के लिए कार नहीं लेते।

उन्हें चाहिए एक ऑल-राउंडर
जो ऑफिस भी जाए…
हाईवे भी संभाले…
और वीकेंड पर एडवेंचर भी दे।

और यहीं Gurkha थोड़ा पीछे रह जाती है।

दूसरी बड़ी वजह है… लिमिटेड ऑप्शन्स

Gurkha ज़्यादातर एक ही वेरिएंट में मिलती है…
जबकि Thar पेट्रोल और डीज़ल…
ऑटोमेटिक और मैनुअल…
4x2 और 4x4…
हर तरह के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है।

मतलब…
हर तरह के बायर के लिए एक ऑप्शन मौजूद है।

और यही फ्लेक्सिबिलिटी…
Thar को मास मार्केट बना देती है।

तीसरी वजह…
और शायद सबसे अंडररेटेड वजह है… ब्रांडिंग

आज के दौर में…
सिर्फ अच्छा प्रोडक्ट काफी नहीं होता।

लोग कहानी खरीदते हैं…
इमोशन खरीदते हैं…
एक इमेज खरीदते हैं।

Mahindra ने Thar को सिर्फ एक ऑफ-रोडर नहीं…
एक लाइफस्टाइल बना दिया।

Thar का मतलब… एडवेंचर…
फ्रीडम…
और एक अलग पहचान।

हर जगह ऐड्स…
लॉन्च इवेंट्स…
सोशल मीडिया कैंपेन…

और दूसरी तरफ…
Gurkha की ब्रांडिंग लगभग ना के बराबर है।

ना कोई बड़ा कैंपेन…
ना कोई इमोशनल स्टोरी…
ना कोई ऐसा मैसेज…
जो लोगों को उससे जोड़ सके।

और आखिरी… लेकिन बहुत बड़ा कारण है…
डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क

इंडिया जैसे बड़े देश में…
लोग गाड़ी खरीदने से पहले ये सोचते हैं…
कि अगर कल गाड़ी खराब हुई…
तो सर्विस कहाँ मिलेगी?

Force Motors का नेटवर्क अभी भी सीमित है।

कई शहरों में शोरूम तक नहीं…
और कई जगह सर्विस सेंटर सैकड़ों किलोमीटर दूर।

ऐसे में…
कोई भी बायर रिस्क लेने से बचता है।

क्योंकि ऑफ-रोडर गाड़ी…
जितनी टफ होती है…
उतना ही उसे मेंटेनेंस और सपोर्ट भी चाहिए होता है।

लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती…

क्योंकि Gurkha में आज भी पोटेंशियल है।

अगर कंपनी सही कदम उठाए…
तो ये SUV फिर से मजबूत वापसी कर सकती है।

सबसे पहले…
ब्रांडिंग को बदलना होगा।

लोगों को सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं…
एक कहानी चाहिए…
एक वाइब चाहिए…

दूसरा…
वेरिएंट और फीचर्स बढ़ाने होंगे।

पेट्रोल इंजन…
ऑटोमेटिक ऑप्शन…
और मॉडर्न केबिन…

ताकि अर्बन बायर्स भी इसे कंसिडर कर सकें।

और तीसरा…
डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना होगा।

क्योंकि भरोसा…
सिर्फ गाड़ी से नहीं…
सपोर्ट से बनता है।

सच कहूँ…
मैं नहीं चाहता कि Gurkha जैसी प्योर ऑफ-रोड मशीन…
धीरे-धीरे सड़कों से गायब हो जाए।

क्योंकि कुछ गाड़ियाँ सिर्फ मशीन नहीं होतीं…
वो कैरेक्टर होती हैं…
एटीट्यूड होती हैं…
और एक अलग पहचान होती हैं।

अब देखना ये है…
कि Force Motors…
इस पहचान को बचा पाती है…
या इसे वक्त के हवाले कर देती है।

बाकी…
आप क्या सोचते हो Gurkha के बारे में…
बताइए कमेंट में…
मिलते हैं अगले वीडियो में।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ