ads.

toyota Fortuner vs Fortuner legender कौन सी बेहतर है जानिए

फॉर्च्यूनर और फॉर्च्यूनर लीजेंडर ये दो ऐसी कार है जिनका इंडिया में एक अलग ही लेवल का भोकाल है। यह जानी जाती है पावर, रुतवा और भोकाल के लिए। दोनों ही कार देखने में same same लगती है but है दोनों different. इनमे काफी फर्क है। फर्क है इनकी कीमत, looks design, पावर और फीचर्स में तो चलिए देखते है कौन सी कार ज़्यदा मॉडर्न स्टाइलिश, पावर फुल और वैल्यू फॉर मनी है। 

Fortuner vs Fortuner legender कीमत

सबसे पहले बात करते है इनकी कीमत की , तो 2024 में fortuner की बेस मॉडल की कीमत शुरू होती है 33 लाख 43 हजार रूपए एक्सशोरूम से और fortuner में 7 अलग अलग वैरिएंट कंपनी ऑफर करती है अलग अलग प्राइस रेंज के साथ तो इसके टॉप वैरिएंट की कीमत जाती है 51 लाख 44 हजार रूपए तक। बात करे fortuner legender की तो इसकी बेस वेरिएंट की कीमत शुरू होती है 43 लाख 66 हजार रूपए से और इसमें केवल 2 ही वैरिएंट मिलते है।  टॉप वैरिएंट की कीमत है 47 लाख 64 हजार रूपए एक्सशोरूम। 

तो आगे हम compare करने वाले है  fortuner 4X4 ऑटमोटिक जी की mid वैरिएंट इसकी कीमत है 42 lakh 32 हजार रूपए ex showroom इसका  comparison होगा legender के top वैरिएंट जो की है 4X4 ऑटमोटिक। इसकी कीमत है 47 लाख 64 हजार। चलिए देखते हैं legender में क्या कुछ नया देखने को मिलता है क्योंकि legender की कीमत कीमत फॉर्च्यूनर से लगभग 5 लाख 32 हजार रूपए ज्यादा है। 

Fortuner vs Fortuner legender लुक्स और डिज़ाइन

दोस्तों मेजर डिफ़्फेरन्स इनके फ्रंट लुक में  देखने को मिलता है। fortuner के फ्रंट Fascia में बड़ा साइज का क्रोम पैटर्न ग्रिल मिलता है वंही legender में पियानो ब्लैक split ग्रिल मिलता है। दोनों ही कार में led head lamp, fog लैंप और led drl मिल जाता है लेकिन दोनों डिफरेंट डिज़ाइन के साथ। ओवरआल देखा जाय तो fortuner का फ्रंट लुक्स मस्कुलर टाइप का लगता है वंही legender का डिज़ाइन sporty और स्टाइलिश लगता है। 

साइड प्रोफाइल मोस्टली दोनों ही कार की सेम है केवल एलाय व्हील के डिज़ाइन में डिफ्रेंस देखने को मिलता है।  दोनों में 18 इंच के एलाय मिलते है fortuner में monotone type एलाय डिज़ाइन मिलता है वंही legender में ड्यूल tune मशीन finish एलाय व्हील मिलते है रियर प्रोफाइल भी मोस्टली सेम ही देखने को मिलती है। ओवरऑल डाइमेंशन की बात करें तो दोस्तों दोनों ही कार में सेम साइज मिलता है। 

Fortuner vs Fortuner legender Dimension

दोनों कार की लेंथ है 4795mm , hight है 1855 mm, wheel base है 2745mm,  width है 1855mm और ground clearance 225 mm है। इंटीरियर में ओवरआल दोनों कार डैशबोर्ड डिज़ाइन मोस्टली सिमिलर ही देखने को मिलता। लेकिन कलर थीम डिफ्रेंट मिलती है।  fortuner में दो कलर ऑप्शन मिलता है ब्लैक और चमोईस, वंही legender में सिंगल ऑप्शन मिलता है dual tone ब्लैक और मैरून कलर थीम मिलती है जो देखने में काफी बढ़िया लगती है। 

Fortuner vs Fortuner legender फीचर्स

बाकि दोनों कार में डुअल-ज़ोन AC, LED हेडलैंप, Apple CarPlay और Android Auto के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट, कूल्ड अपर ग्लोव बॉक्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें,और क्रूज़ कंट्रोल अदि शामिल हैं। कुछ एडीशनल फीचर्स है जो legender में मिलते है लेकिन fortuner में नहीं मिलता है वो है दोस्तों जेस्चर सेंसिंग इलेक्ट्रिक टेल गेट, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग सिस्टम  और एबिएंट केबिन लाइट। ओवरआल गाइस इंटीरियर में भी ज़्यदा मेजर डिफ्रेंस दोनों कार के बीच नहीं देखने को नहीं मिलता है। 

इंजन और पावर परफॉरमेंस

सेम इंजन दोनों कार में मिलता है 2.8 लीटर 4 सिलिंडर डीज़ल इंजन ,  यह इंजन 201.15bhp मैक्सिमम पावर और 500Nm का मैक्सिमम टार्क प्रोडूस करता है। ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए आटोमेटिक गियर बॉक्स इनमे मिलता है।4 व्हील ड्राइव के साथ दोनों कार आती है। हालाँकि दोस्तों fortuner के बेस वैरिएंट में 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और साथ मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम मिलता है।   

ओवरऑल कंक्लुजन

फॉर्च्यूनर और फॉर्च्यूनर legender की कीमत में जो 5 से 10 लाख रुपए का डिफरेंस मिलता है वह केवल आपको लुक्स डिजाइन के लिए एक्स्ट्रा देना होता है बाकी दोस्तों दोनों ही कार सेम है। तो अब सवाल आता कि आपको कौन सी कार खरीदनी चाहिए कौन सी कार बेहतर है तो दोस्तों अगर आप फॉर्च्यूनर का टॉप वैरियंट जिसकी कीमत 48 से 51 लाख रुपए के बीच में है उसको खरीदने जा रहे हो तो उससे बेहतर है कि आप फॉर्च्यूनर legender को खरीदें। 

वहीं अगर आप अपने थोड़े बहुत पैसे बचाना चाहते हो तोआप फॉर्च्यूनर का मिड वेरिएंट जिसकी कीमत 40 से 42 लाख रुपए है उसको खरीद सकते हो उसमें भी से आपको लगभग लीजेंड वाले सभी फीचर मिल जाते हैं केवल लुक्स और डिजाइन डिफरेंट मिलता है। बाकी अगर आपकी कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ