ads.

Top 10 indian car GNCAP safety rating

तो 1st नंबर है 2024 की मोस्ट सेल्लिंग SUV कार, हुंडई क्रेटा , इस कार का 2022 में  ग्लोबल NCAP दवारा क्रैश टेस्ट किया जिसमे इस कार को 3 स्टार की रेटिंग मिली है आउट ऑफ़ 5 स्टार। जब इस कार का क्रैश टेस्ट किया गया था उस समय इस कार में दो एयर बैग मिलते थे लेकिन अब कंपनी ने क्रेता के  सभी मॉडल में 6 एयर बैग दे दिया है और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी अपडेट किये है जैसे की क्रेटा के टॉप वेरिएंट में adas level 2  जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल जाता हैं।



2nd नंबर पर है , मारुती सुजुकी स्विफ्ट कार, इस कार का सेफ्टी क्रैश टेस्ट 2023 में ग्लोबल NCAP दवारा किया गया था जिसमे इस कार को 1 स्टार की रेटिंग मिली थी आउट ऑफ 5 स्टार। इस कार में दो एयर बैग मिलते थे लेकिन 2024 के फेसलिफ्ट के बाद कंपनी ने स्विफ्ट की सभी कारों में 6 एयर बैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं। यूरो NCAP में इसको 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 

3rd कार है टाटा की पंच,  इस कार का 2021 में क्रैश टेस्ट किया गया था और ग्लोबल NCAP दवारा इस कार 5 / 5 स्टार की रेटिंग मिली थी। यह एक micro SUV कार है और  काफी अफोर्डेबल प्राइस के साथ आती है इसलिए यह कार इंडिया में काफी बढ़िया परफॉर्म कर रही है। 

अगली 4th नंबर कार है।  मारुती सुजुकी की wagon r, यह एक हैच बैक कार है इस कार का क्रैश टेस्ट ग्लोबल NCAP दवारा 2023 में किया गया था जिसमे इस कार को केवल 1 स्टार की रेटिंग मिली है आउट ऑफ 5 स्टार। इस कार में फ्रंट में ड्यूल एयर बैग मिलते है। बाकि अन्य जरुरी सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते है फिर भी इस कार को केवल 1 स्टार रेटिंग मिली है। 

अगली नंबर पर आती है माफिया और दबंग लोगो के नाम से मशहूर महिंद्रा की स्कार्पियो, इसमें स्कार्पियो के मॉडल आते है। तो  स्कार्पियो N का क्रैश टेस्ट dec 2022 में किया गया था।  जिसमे इस कार ने फुल 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग अचीव की थी। वंही स्कार्पियो क्लासिक का क्रैश टेस्ट 8 साल पहले यानि की 2016 में किया गया था जिसमे स्कार्पियो क्लासिक को जीरो स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली थी। 

इसके बाद अगली कार है , मारुती सुजुकी ब्रेज़्ज़ा, इस कार का क्रैश टेस्ट  ग्लोबल NCAP दवारा 6 साल पहले यानि की 2018 में किया गया था जिसमे इस कार को 4 स्टार की रेटिंग मिली थी आउट ऑफ़ 5 स्टार।

अगले 7th नंबर पर है, टाटा नेक्सॉन, यह टाटा की मोस्ट पॉपुलर कार में एक है और यही वो कार जो की इंडिया में कार सेफ्टी का revolution लेकर आयी थी। इस कार का दो बार क्रैश टेस्ट हो चूका है।  दोनों ही बार इस कार को 5 आउट 5 स्टार की रेटिंग मिली है। 

इस लिस्ट में हमारी अगली कार है, youngster की पहली पसंदीदा कार महिंद्रा थार, महिंद्रा थार 3 डोर कार का क्रैश टेस्ट नवंबर 2020 में किया गया था। जिसमे इसको 4 स्टार की रेटिंग मिली थी आउट ऑफ 5 स्टार। हाल में महिंद्रा थार का 5 डोर वर्शन यानि की थार रोक्क्स भी लांच हो चूका जिसका अभी तक क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है but उम्मीद है की थार roxx को भी अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिलेगी। 

9th नंबर पर है मारुती सुजुकी एर्टिगा, यह एक 7 सीटर कार है और इसका क्रेश टेस्ट जुलाई 2024  में ग्लोबल NCAP दवारा किया हैं जिसमे इस कार केवल 1 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली है। 

10th नंबर है।  मारुती सुजुकी बलेनो, इसका क्रैश टेस्ट ग्लोबल NCAP दवारा नहीं किया गया बल्कि latin NCAP दवारा 2021 में किया है जिसमे इसको जीरो स्टार मिला है जो की काफी Disappointing है। आपकी इनमे से कौन सी कार फेवरेट है नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ