ads.

Nissan Magnite v/s tata nexon कौन सी SUV ख़रीदे।

दोस्तों आज एक तरफ है निसान की magnite और भाई दूसरी तरफ है टाटा की नेक्सॉन। दोनों ही कार 5 सीटर subcompact suv सेगंनेट में आती है। निसान की magnite जानी जाती है अफोर्डेबल प्राइस, रिलाएबल इंजन और फ्यूल एफ्फिसिएंट के लिए वंही टाटा की नेक्सॉन जानी जाती है मॉर्डन लुक्स एंड डिज़ाइन, कम्फर्ट, और सेफ्टी फीचर्स के लिए, लेकिन दोनों ही कार की कीमत, डिज़ाइन और फीचर्स में काफी डिफ्रेंस देखने को मिलता है तो इस वीडियो में हम  compairation करने वाले है इन दोनों कार्स की कीमत, इंटीरियर एक्सटीरियर डिज़ाइन, इंजन परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स का।

magnite और nexon का प्राइस

निशान की magnite की कीमत शुरू होती है 5 लाख 99 हजार रूपए यानि की 6 लाख रूपए से और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत जाती है 11 लाख 50 हजार रूपए। वंही टाटा  नेक्सॉन की कीमत शुरू होती है 8 लाख रूपए से और टॉप वेरिएंट की कीमत जाती है 15 लाख 50 हजार रूपए तक। 

तो हम कम्पायर करने वाले है टाटा नेक्सॉन के बेस वेरिएंट इसकी कीमत है 8 लाख रूपए,  और इसका comparison होगा निशान magnite के मिड वेरिएंट इसकी कीमत है 7 लाख 86 हजार रूपए। दोनों कार की कीमत आस पास है तो इससे आपको एक आईडिया मिल जायेगा की निशान magnite का मिड वेरिएंट  kharide या फिर सेम प्राइस में टाटा नेक्सॉन का बेस वेरिएंट को ख़रीदे। 

फ्रंट looks और डिज़ाइन

तो सबसे पहले देखते है इनका फ्रंट लुक्स एंड डिज़ाइन , तो फ्रंट ओवर व्यू दोनों ही कार का जबरदस्त है। निशान की magnite के फ्रंट में क्रोम एलिमेंट के साथ बड़ी साइज की signature hexagon डिज़ाइन की ग्रिल मिलती है।  वंही नेक्सॉन में bi arrow पैटर्न डिज़ाइन की ग्रिल मिलते है जो साइज में magnite से  छोटी है लेकिन अच्छी लगती है। बाकि दोनों ही कार में led head lamp, led drl मिल जाता है लेकिन डिफरेंट डिज़ाइन के साथ, 

ओवरआल निशान magnite का फ्रंट look bold और मस्कुलर लगता है वंही टाटा nexon का मॉर्डन स्टाइलिश और स्पोर्टी टाइप का लगता है। साइड प्रोफाइल में mostly सिमिलर ही दोनों कार में देखने को मिलता है।  यहाँ पर एलाय व्हील की बात करें तो निसान magnite में 16 इंच के ड्यूल tune एलाय व्हील मिलते है वंही टाटा नेक्सॉन के बेस वेरिएंट में एलाय व्हील नहीं बल्कि 16 इंच के steel व्हील मिलता है। एलाय व्हील के लिए आपको नेक्सॉन का uper वेरिएंट खरीदना पड़ेगा। रियर प्रोफाइल में दोनों ही कार में led टेल लाइट मिलती है बाकि निसान magnite में रियर वाइपर मिल जाता है जो की टाटा नेक्सॉन में देखने को नहीं मिलता है। 

दोनों कार की डायमेंशन

  • निसान magnite की width है 1758 mm, टाटा नेक्सॉन की 1804 mm 
  • निसान magnite का ग्राउंड क्लीयरेंस है 205 mm , टाटा nexon का है 208 mm  
  • निसान magnite की लेंथ है 3994 mm , टाटा नेक्सॉन की है 3995 mm 
  • निशान magnite की ऊंचाई है 1572 mm, टाटा नेक्सॉन की है 1620 mm 
  • निशान magnite का boot स्पेस है 336 mm, टाटा नेक्सॉन का 382 mm 
  • तो ओवरऑल दोनों कार की लम्बाई और ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग सेम है लेकिन चौड़ाई, ऊंचाई और बूट स्पेस के मामले में नेक्सॉन magnite से बड़ी है। 

इंटेररियर डिज़ाइन और फीचर्स , 

दोनों ही कार में dual tone color थीम मिलती है, निसान magnite में 8 इंच का touch screen इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलग 7 इंच का डिजिटल क्लस्टर डिस्प्ले , 6 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, आटोमेटिक क्लीमेंट कण्ट्रोल, मल्टिफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, अदि फीचर्स मिलते है। टाटा नेक्सॉन में 4 इंच की MID स्क्रीन मिलता है।  बाकि इंफोटाइम्नेट और म्यूजिक सिस्टम नेक्सॉन के बेस बेस वेरिएंट में नहीं मिलता है।  फीचर्स के मामले में टाटा नेक्सॉन के बेस वेरिएंट में कम फीचर्स मिलते है निशान magnite के comparison में। लेकिन टाटा नेक्सॉन के मिड और टॉप वेरिएंट में काफी फीचर्स मिल जाते है।  

इंजन ऑप्शन और पावर परफॉरमेंस

निसान magnite में 1 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है यह इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 nm का टार्क प्रोडूस करता है। इसके साथ 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम इसमें मिलता है। mileage इसमें 19kmpl तक मिल जाता है।  टाटा नेक्सॉन में 1.2 लीटर टर्बो चार्ज 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है यह इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 170 nm का टार्क प्रोडूस करता है। इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम इस कार  में मिलता है। माइलेज इसमें 17 kmpl तक मिलता है। 

सेफ्टी की बात करें तो निशान की magnite 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है वहीं टाटा की नेक्सों 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। 

ओवर ऑल कंक्लुजन की बात करें तो दोस्तों इनमें से कौन सी कार आपको खरीदनी चाहिए। तो under 8 लाख प्राइस में अगर आपको ज्यादा फीचर्स चाहिए तो nissan की magnite आपके लिए है और अगर आपको ज़्यदा पावर फुल इंजन और स्टाइलिश लुक चाहिए तो टाटा की नेक्सॉन आपके  है। अगर आपका बजट 10 लाख रूपए तक है तो आप टाटा नेक्सॉन के मिड वेरिएंट को खरीद सकते हो, नेक्सॉन के मिड वेरिएंट में कई सारे फीचर्स मिल जाते है इसके अलावा नेक्सॉन में पेट्रोल डीजल और cng ऑप्शन भी मिल जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ