ads.

turbo engine vs normal engine कौन सा बेहतर होता है ?

दोस्तों जब भी कार के इंजन के बारे में बात होती है तो आपने अक्सर यह जरूर सुना होगा कि इस कार में टर्बो चार्ज इंजन है और इसमें नॉन टर्बो चार्ज इंजन यानि की naturally aspirated engine है।  तो जो आम आदमी है उनके माइंड में यह सवाल जरूर आता  है की भाई आखिर इनमे क्या डिफ्रेंस है, क्या इनके फायदा और नुकसान है और कौन सी कार बेहतर होती है। टर्बो इंजन वाली या फिर नॉन टर्बो इंजन वाली , तो आपके इन्ही सवालो के जबाब जानेंगे दोस्तों आज के इस आर्टिकल में तो इसको लास्ट तक जरूर देखें काफी डिटेल में आपको जानकारी मिलने वाली है so lets get started …. 



turbo engine vs normal engine Difference

नॉन टर्बो इंजन इनको naturally aspirated engine भी कहा जाता है।  अब दोस्तों किसी भी इंजन को पावर प्रोडूस करने के लिए जरुरी होता है। फ्यूल और एयर, फ्यूल को करबोटर और फ्यूल इंजेक्शन पंप की मदद से इंजन सिलिंडर के अंदर पहुंचाया जाता है और नॉन टर्बो इंजन में एयर को इंजन खुद ही suck करता है। अब यहाँ पर इंजन को एयर atmosphere से खुद ही खींचना पड़ता है तो इसकी वजह से इंजन मे पावर लॉस और  प्रॉपर एयर सप्लाई इंजन में नहीं हो पाती है। 

बात करे टर्बो इंजन की तो इसमें टर्बो चार्जर का use किया जाता है। टर्बो चार्जर IC इंजन की पावर परफॉरमेंस और एफिशिएंसी को increse करने के लिए यूज़ किया जाने वाला एक डिवाइस  होता है। इसका मुख्य कार्य होता है इंजन के इन्टेक मनिफॉल्ड में प्रॉपर air सप्लाई को पहुंचना। 

टर्बोचार्जर वर्किंग प्रिंसिपल

इसका वर्किंग प्रिंसिपल काफी सिंपल होता है, इसके अंदर दो मेजर कॉम्पोनेन्ट होते है जिन्हे टरबाइन व्हील और compressor व्हील कहा जाता ये दोनों व्हील एक शाफ़्ट की मदद से एक दूसरे से जुडी होती है।  अब इंजन से निकलने वाली एग्जॉस्ट गैस की मदद से टरबाइन व्हील रोटेट होती है और साथ में opposite compressor व्हील भी रोटेट होने लगती।  अब टरबाइन व्हील एग्जॉस्ट गैस को बाहर फेकती है और इसके opposite compressor व्हील  फ्रेस एयर को इंजन इन्टेक मनिफॉल्ड में पहुँचती है इसकी वजह प्रॉपर एयर सप्लाई इंजन को मिलती है और इंजन मैक्सिमम पावर प्रोड्यूस कर पता है। 

टर्बो इंजन और नॉन टर्बोइंजन के फायदे और नुकसान

सबसे पहले बात करते हैं नॉन टर्बो चार्ज इंजन के फायदे : नॉन टर्बो इंजन का सबसे बड़ा फायदा होता है कि नॉन टर्बो इंजन वाली कार की  कास्ट कम होती है।  दूसरा फायदा होता है कि नॉन टर्बो इंजन ज्यादा रिलायबल होते हैं।  क्योंकि इनमें टर्बोचार्जर सिस्टम नहीं होता है इसकी वजह से किसी प्रकार का इंजन ब्रेक डाउन नहीं होता है। तीसरा नॉन टर्बो इंजन का फायदा होता है कि इन इंजन की मेंटिनेस कॉस्ट को होती है। 

नुकसान की बात करें तो दोस्तों सबसे बड़ा नुकसान होता है की नॉन टर्बो इंजन में एयर नैचरली इंजन द्वारा सक्शन की जाती है इसकी वजह से sufficient एयर सप्लाई इंजन को नहीं मिल पाती है। नतीजा कम  पावर आउटपुट और माइलेज की कमी देखने को मिलती है। 

टर्बो चार्ज इंजन के फायदे और नुकसान

टर्बोचार्ज इंजन का सबसे बड़ा फायदा या होता है कि आपको मैक्सिमम पावर आउटपुट और अच्छा खासा माइलेज मिलता है। टर्बो चार्जर एटमॉस्फेयर से एयर को शक करके इंजन इन्टेक मनिफॉल्ड  तक पहुँचता है तो यहां पर इंजन को एयर सप्लाई के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ता है इंजन को सफिशिएंट एयर सप्लाई मिल जाती है नतीजा इंजन मैक्सिमम पावर आउटपुट प्रोड्यूस कर पता है और इससे ओवर एफिशिएंसी इंक्रीज हो जाती है। 

दूसरा टर्बो चार्ज इंजन का फायदा होता है यहां पॉल्यूशन को भी कंट्रोल करता है जी हां दोस्तों टर्बो चार्जर की मदद से इंजन को प्रॉपर एयर सप्लाई मिल जाती है इसकी वजह से फ्यूल और ईयर प्रॉपर कंप्रेस होकर पावर प्रोड्यूस करता है। 

टर्बो चार्ज इंजन के नुकसान

टर्बो चार्ज इंजन वाली कार ज्यादा महंगी होती है नॉनटर्बो चार्ज इंजन वाली कार के मुकाबला।  दूसरा इनका नुकसान होता है कि इनकी मेंटिनेस कॉस्ट ज्यादा होती है क्योंकि टर्बोचार्जर का एक अपना पूरा सिस्टम होता है इसको समय समय पर सर्विस की जरूरत पड़ती है और अगर टर्बो चार्जरफेल हो जाता है तो इसको रिपेयर करवाने या फिर चेंज करवाने के लिए भी आपके जब से अच्छा खासा पैसा जा सकता है। 

conclusion

ओवरऑल कंक्लुजन की बात करें तो दोस्तों कौन सी कार बेहतर होती है तो यह निर्भर करता है आपकी जरूरत और आपके बजट पर अगर आपका बजट का कोई इशू नहीं है और आपको एक पावरफुल इंजन वाली कार चाहिए जिसमें आपको बढ़िया माइलेज मिले तो आपको टर्बोचार्जर इंजन वाली कार खरीदनी चाहिए। वहीं अगर आपका बजट कम है आपको ज्यादा पावर टार्क की जरुरत नहीं है तो आप नॉनटर्बोचार्ज इंजन वाली कर खरीद सकते हो। 

अगर दोस्तों आपको नॉन टर्बो चार्ज और टर्बो चार्ज कार की कीमत में 20 से ₹30 हजार का डिफरेंस मिल रहा है तो यहां पर आप टर्बो चार्ज वाले ही कार खरीदें इसमें आपको काफी बढ़िया माइलेज देखने को मिलेगा। 

अगर आपको कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ