ads.

Company alloy wheels vs aftermarket hindi कौन से बेहतर है जानिए

रोहित मेरा दोस्त है उसने अपनी कार के लिए 17 इंच का ओरिजिनल कंपनी made एलाय व्हील ख़रीदा जिसका प्राइस है 15000/ piece यानि की 4 एलाय व्हील उसको 60 हजार रूपए तक पड़े। अब रोहित के कार एलाय व्हील सुनील (रोहित का दोस्त) को बहुत पसंद आते है वह कंपनी से नहीं बल्कि आफ्टर मार्किट सेम एलाय व्हील, अपनी कार में डलवाता है सुनील को इन एलाय व्हील की कीमत पड़ती है 10000/piece, यानि की सुनील का काम 40 हजार रूपए में हो जाता है।

Company alloy wheels vs aftermarket

तो गाइस आज  हम बात करने वाले है कंपनी से कार के साथ मिलने वाले एलाय व्हील है और भाई दूसरी तरफ है आफ्टरमार्केट एलाय व्हील, जो की आपको लोकल मार्किट से मिल जाते है। लेकिन इनमे सबसे बड़ा डिफ्रेंस देखने को मिलता है इनकी कीमत और डिज़ाइन में। तो क्या आपको कंपनी fitted एलाय व्हील लेने चाहिए या फिर आफ्टर मार्किट, इन दोनों टाइप के एलाय व्हील की कीमत से लेकर फायदे नुकसान सब कुछ जनींगे आगे ऐसी पोस्ट में तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े। काफी वैल्युएबल  जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी।

कार एलाय व्हील

एलाय व्हील केवल शोक के लिए या फिर टायर के लुक्स को बढ़ाने के लिए ही नहीं लगाए जाते बल्कि एलाय व्हील से कार में बेहतर माइलेज, परफॉरमेंस और हैंडलिंग भी मिलती है। लेकिन अक्सर कंपनी केवल कार के टॉप वैरिएंट्स में ही  एलाय व्हील देती है बेस वैरिएंट में एलाय व्हील कुछ ही कार में मिलता है जिनका प्राइस मिड या हाई रेंज में होता है। इसलिए जिनका बजट कम होता है वे लोग आफ्टर मार्किट से एलाय व्हील लगवाते है। 

लेकिन अगर आपको को कंपनी से कार के साथ एलाय व्हील भी चाहिए होते है तो फिर उसके लिए आपको मोटी रकम देनी होती है यानि की टॉप वैरिएंट को खरीदना पड़ता है जिसमे एलाय व्हील कंपनी देती। लेकिन यहाँ पर कंपनी से मिलने वाले एलाय व्हील और आफ्टर मार्किट एलाय दोनों के अपने कुछ फायदे और कुछ नुकशान भी है। चलिए जानते है इनके फायदे और नुकशान। और लास्ट में हम बात करिंगे की अगर आप  आफ्टर मार्किट एलाय व्हील अपनी कार में लगवाते है तो वो कौन कौन से बाते हैं जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए।

OEM Company alloy wheels

तो दोस्तों सबसे पहले बात करते हैं कंपनी से मिलने वाले एलॉय व्हील के बारे में,  इनको OEM (Original Equipment Manufacturer) एलाय व्हील भी कहाँ जाता है क्यूंकि इनको कंपनी या तो खुद manufacture करती है या फिर अपने authorized वेंडर से बनवाती है। अक्सर कंपनी से मिलने वाले एलॉय व्हील की कीमत आफ्टर मार्केट अलाय व्हील से ज्यादा होती है और कई लिमिटेशन भी होती है। 

ऑन इन average कंपनी के विद एलॉय व्हील ओर विदाउट एलॉय व्हील कार में लाखो रूपए तक का डिफरेंस होता है। क्योंकि कंपनी केवल आपको एलाय व्हील अलग से लगाकर नहीं देती है उसके साथ दो-चार बिना काम के फीचर्स ऐड करके उसको एक नया वैरिएंट बनाकर  बेचती है। इसलिए एलॉय व्हील वाली कार की कीमत ज्यादा महंगी पड़ती है।

कंपनी फिटेड एलाय व्हील के एडवांटेज और डिस एडवांटेज

Reliability and Quality Assurance : 

कंपनी से मिलने वाले एलॉय व्हील ज्यादा मजबूत रिलायबल और अच्छी क्वालिटी के होते हैं क्योंकि इन एलॉय की प्रॉपर R & D एंड स्टडी की जाती है।  कंपनी कार के डीमेंसशन, वेट, पावर और और भी कई सारे पैरामीटर को ध्यान में रखकर एलाय व्हील को डिज़ाइन करती है और फिर अलग अलग टेस्ट किये जाते है।  इसलिए कंपनी से मिलने वाले एलाय व्हील हमेशा बेस्ट होते है कोई भी इशू नहीं होता है। 

Company alloy wheels प्रॉपर फिट होते है

कंपनी से जो एलाय व्हील कार के साथ मिलते है वे स्पैशली कार के अलग मॉडल के अनुसार डिज़ाइन होते है।  एलाय व्हील मॉउंटिंग नट बोल्ट के साथ प्रॉपर्ली फिट होते हैं। इसकी वजह से कार दूसरे पार्ट जैसे suspension सिस्टम,मॉउंटिंग हब  और axle पर कोई इफ़ेक्ट नहीं पड़ता है। 

Company alloy wheels में वार्रन्टी कवर होती है  

ज्यादातर कंपनी से मिलने वाले एलॉय व्हील पर अच्छी खासी लोंग पीरियड वारंटी मिलती है यानि की कार की वॉरेंटी के साथ एलाय व्हील भी कवर होती है। तो अगर कभी एलॉय व्हील में कोई इशू आता भी है तो आप कंपनी से दोबारा रिप्लेस करवा सकते हो। 

 OEM Company alloy wheels के डिसएडवांटेज

  • कंपनी fitted एलाय व्हील का सबसे बड़ा नेगेटिव पॉइंट है की आपको डिफ्रेंट डिज़ाइन और साइज नहीं मिलता है। कंपनी एलाय व्हील को specific कार models के अनुसार डिज़ाइन करती है इसलिए कंपनी Fitted एलाय व्हील में आपको केवल कुछ गिने चुने ही डिजाइन और standard साइज मिलते हैं यानी कि आपको ज्यादा कस्टमाइजेशन के ऑप्शन नहीं मिलता है। हो सकता है आपको आपकी पसंद का एलाय व्हील ना मिले। 
  • कंपनी फिटेड एलाय व्हील  की कीमत आफ्टर मार्केट अलाय व्हील से ज्यादा होती है। क्यूंकि ब्रांडिंग क्वालिटी और warranty covered होती है।   

आफ्टर मार्केट अलाय व्हील

तो आफ्टर मार्किट एलॉय व्हील कई सारी अलग अलग थर्ड पार्टी कंपनी मैन्युफैक्चर करती है और लोकल मार्किट में आसानी से मिल जाते है। चलिए जानते आफ्टर मार्किट एलाय व्हील के एडवांटेज और  डिस एडवांटेज 

आफ्टर मार्किट एलाय व्हील के advantage  

  • आफ्टर मार्केट अलाय व्हील का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इनमें आपको ढेर सारे डिजाइन ऑप्शन और अलग अलग साइज मिल जाते हैं आप अपनी पसंदीदा डिज़ाइन और साइज के एलाय व्हील अपनी कार में  डलवा सकते हो। 
  • दूसरा है आफ्टर मार्केट से मिलने वाले एलॉय व्हील अक्सर कंपनी से मिलने वाले एलॉय व्हील की तुलना में सस्ते होते हैं आफ्टर मार्केट आपको हजारों रुपए से लेकर लाखों रुपए तक रुपए तक की कीमत में एलाय व्हील मिलते है। 
  • 3rd एडवांटेज है कार का लुक्स ;  जैसे कि हमने आपको पहले बताया किआफ्टर मार्केट अलॉय व्हील  में आपको कई सारे बढ़िया-बढ़िया डिजाइन और पैटर्न के एलॉय व्हील मिल जाते हैं इसकी वजह से आप अपनी मनपसंद का एलाय व्हील को अपनी कार में डलवा सकते हो इससे ओवरऑल आपकी कार का लुक्स काफी बढ़िया लगेगा। 

आफ्टर मार्केट एलाय व्हील Disadvantage

  • क्वालिटी और रिलायबिलिटी इशू  : आफ्टर मार्केट एलाय व्हील को लोकल कम्पनियां मैन्युफैक्चर करती है इसकी वजह सेक्वालिटी स्टैंडर्ड, रिसर्च एंड डेवलपमेंट इनमे बाईपास हो जाता है। 
  • इन्शुरन्स कवर : आफ्टर मार्केट अलाय व्हील अगर आप अपने कार में डलवाते हैं और by चांस आपकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है तो इस केस में इंश्योरेंस कंपनी आपके कार का इंश्योरेंस देने से मना कर सकती है क्योंकि आपने आफ्टर मार्केट से कार में बदलाव किया है। कार में आफ्टर मार्किट एलाय व्हील डलवाये है। 
  • फिटमेंट इशू : आफ्टर मार्किट एलाय व्हील किसी एक कार के लिए नहीं बनाये जाते है बल्कि इनका बल्क प्रोडक्शन किया जाता है एक ही डिज़ाइन के एलाय व्हील को अलग अलग car में यूज़ किया जा सकता है इसकी वजह से आफ्टर मार्किट एलाय व्हील में मॉउंटिंग इशू अक्सर होता है लेकिन शॉप वाले इनको जुगाड़ करके फिट कर ही देते है। 

कई बार ऐसा भी होता है दोस्तों off Reading अगर आप करते हो तो आफ्टर मार्किट एलाय व्हील में क्रैक आ सकते।  एलाय व्हील बेंड हो सकता है तो जब आप इसको replace करवाओगे तो आपको केवल एक एलाय व्हील नहीं मिलेगा आपको पूरा set खरीदना पड़ता है जो की आपकी जेब पर असर दाल सकता है। 

यह तो होगी बात दोस्तों कंपनी फिटेड एलॉय व्हील ओर आफ्टर एलॉय व्हील के फायदे नुकसान के बारे में अगर आप आफ्टर मार्किट एलाय व्हील अपनी कार में डलवाना चाहते हो तो कौन-कौन सी बातें हैं जो कि आपको ध्यान में रखनी चाहिए जानते हैं 

आफ्टर मार्किट एलाय व्हील लगवाते समय ध्यान रखे इन बातो का

  • सबसे पहली बात दोस्तों आपको हमेशा वही साइज के एलॉय व्हील अपने गाड़ी में डलवाने चाहिए जो कंपनी रेकमेंड करती है अक्सर देखा जाता है लोग अपने शौक के चक्कर में बड़े-बड़े एलॉय व्हील अपनी कार में डलवा देते हैं इसकी वजह से कार के suspension सिस्टम और अन्य machanical पार्ट्स ख़राब होने के चांस होते।  क्योंकि टायर का साइज इंक्रीज करने से ओवरआल वेट भी increase होता। 
  • दूसरी बात आपको ध्यान रखनी चाहिए की जो भी आप आफ्टर मार्केट अलाय व्हील अपनी कार में डलवा रहे हैं उसकी प्रॉपर फिटिंग आपकी कार से मैच होनी चाहिए कई बार ऐसा होता है कि आफ्टर मार्केट अलाय व्हील कार में फिट नहीं हो पाते हैं और लोकल मैकेनिक कुछ जुगाड़ लगाकर उनका फिट कर देते हैं ऐसा कभी भी ना करें। 
  • आफ्टर मार्केट से एलॉय व्हील डलवाते समय एलॉय व्हील और टायर का बैलेंसिंग जरूर करें और उसके बाद ओवरऑल कार की  एलाइनमेंट सेटिंग  भी जरूर करवाए। 
  • आफ्टर मार्केट अलाय व्हील डलवाने के बाद आप यह जरूर चेक करें कि आपकी कार  का परफॉर्मेंस और हैंडलिंग कैसा है एलॉय व्हील डलवाने के बाद अगर आपको लो पावर या फिर कुछ एब्नार्मेलिटी लगे तो तुरंत ही चेंज करवा दे। 

ऐसा नहीं है दोस्तों की आफ्टर मार्केट एलाय व्हील खराब होते हैं अगर आप थोड़ा बहुत रिसर्च एंड स्टडी करें और अपनी कार के लिए परफेक्ट आफ्टर मार्केट अलाय व्हील चूस करें तो यह आपके थोड़े बहुत पैसे सेविंग कर सकता है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ