अब Of roader सेगंनेट में एक तरफ है देशी jeep wrangler यानि की महिंद्रा रॉक्स और भाई दूसरी तरफ है देशी g wagon यानि की फाॅर्स की गोरखा। दोनों ही एक दूसरे के कॉम्पिटिटर है तो भाई दोनों का comparison करते है और देखते है कौन ज्यादा पावर फुल, फीचर्स लोडेड और वैल्यू फॉर मनी है। Let’s get started.
फ्रंट लुक्स और डिज़ाइन
यहाँ पर नो डॉउट यार दोनों की देखने में जबरदस्त लग रही है। दोनों में ही राउंडेड LED हेडलाइट के साथ led drl और फोग लाइट मिल जाती है। लेकिन थार रोक्क्स में टर्न इंडिकेटर हेडलाइट के बगल ने दी गयी है। जबकि फाॅर्स गोरखा में टर्न इंडिकेटर लाइट बोनट के ऊपर साइड में मिलती है जो देखने में काफी कूल लगती है।
ग्रिल डिज़ाइन को देखे तो यहाँ पर थार रोक्क्स में बॉडी कलर्ड 6 स्लाट ग्रिल पैटर्न मिलता है काफी मस्त लगता है वंही गोरखा में सिंपल 2 स्लॉट ग्रिल मिलती है जो की नॉट लुकिंग गुड। थार में स्पोर्ट्स टाइप का bumpers डिज़ाइन मिलता है जबकि फाॅर्स गोरखा में सिंपल standred bumpers मिलता है तो यहाँ पर थार का bumpers डिज़ाइन जयदा अच्छा लग रहा है।
फ्रंट dimension को देखे
- थार roxx की चौड़ाई है 1870mm, गोरखा की चौड़ाई है 1865mm
- थार roxx का ग्राउंड clearance है 226mm, गोरखा का है 233mm
यहाँ पर 19 20 का फर्क देखने को मिलता है। चलिए साइड प्रोफाइल की बात करे तो
तो यहाँ पर फाॅर्स गोरखा में इंजन एयर इन्टेक होस को साइड में दिया गया है इससे इसकी वाटर वेडिंग कैपेसिटी बढ़ जाती है। महिंद्रा थार में ये देखने को नहीं मिलता है। थार रॉक्स में 19 इंच के ड्यूल टोन एलाय व्हील मिलता है। जबकि फाॅर्स गोरखा में 18 इंच के एलाय व्हील मिलता है।
- थार रोक्क्स की लम्बाई 4428 mm है, फाॅर्स गोरखा की लम्बाई 4390mm है
- रोक्क्स की व्हील बेस 2850 mm है, फाॅर्स गोरखा की 2825mm है
- रोक्क्स की ऊंचाई 1923 mm है, फाॅर्स गोरखा की 2095mm है
- रोक्क्स की water wading कैपेसिटी 650 mm है, फाॅर्स गोरखा की 700mm है
तो यहाँ पर लम्बाई और व्हील बेस में थार रोक्क्स बड़ी है वंही ऊंचाई और वाटर वेडिंग कैपेसिटी गोरखा की ज़्यदा है। इसके अलावा गोरखा में रूफ carrier मिलता है इसमें आप अपना सामान लोड कर सकते हो वंही थार में यह नहीं मिलता है।
रियर प्रोफाइल
यहाँ पर दोनों की कार में led टेल लाइट और इसके साथ इंडिकेटर और foglight मिल जाती है। दोनों में टेल गेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील मिलता है। थार roxx में 644 लीटर का बूट स्पेस मिलता है वंही गोरखा में 500 लीटर का मिलता है। थार roxx में ज़्यदा बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
इंटीरियर डिज़ाइन और फीचर्स को
तो सबसे पहले इन दोनों कार के ड्राइवर डैशबोर्ड को देखते हैं। तो यहां पर दोस्तों नो डाउट महिंद्रा रॉक्स का केबिन मॉडर्न स्टाइलिश और ज्यादा फीचर लोडेड है। Roxx में ड्यूल टोन ब्लैक एंड वाइट डैशबोर्ड मिलता है। 10.25-inch touchscreen infotainment display, 360 डिग्री कैमरा, wireless Android Auto/Apple CarPlay, 9-speaker Harman Kardon audio system, push स्टार्ट एंड स्टॉप बटन, panoramic sunroof मिलता है।
वही फोर्स की गोरखा में 9 इंच काटच स्क्रीन इन्फोटमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। एडजेस्टेबल स्टेरिंग , wireless Android Auto/Apple CarPlay, मैन्युअल ac कण्ट्रोल अदि फीचर्स मिलते है। ओवरऑल देखा जाए तो महिंद्रा की थार रॉक्स जयदा फीचर्स लोडेड है। सबसे बाद डिफ्रेंस थार roxx में sunroof मिलता है वंही गोरखा में सनरूफ का कोई ऑप्शन नहीं है। सीटिंग कैपेसिटी की बात करे तो थार 5 सीटर है कंफर्ट सिटिंग स्पेसमिलता है। वंही फाॅर्स गोरखा 7 सीटर है तो ज्यादा कंफर्ट सेटिंग स्पेस नहीं मिलता है।
इंजन और ट्रांसमिशन सिस्टम
महिंद्रा थार roxx में दो इंजन ऑप्शन मिलता है। पहला है 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन यह 160bhp की पावर और 330nm का टार्क प्रोडूस करता है मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ वंही आटोमेटिक के साथ 175bhp की पावर और 380nm का टार्क देता है। दूसरा है 2.2 लीटर डीजल इंजन यह 150bhp की पावर और 330nm का टार्क देता है मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ, वंही 172bhp की पावर 370 nm का टार्क आटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ देता है। यहां पर मैन्युअल और आटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन सिस्टम का ऑप्शन मिलता है। roxx में 4/4 और 4/2 दोनों ऑप्शन मिलता है।
बात करे फाॅर्स गोरखा की तो इसमें एक ही इंजन ऑप्शन मिलता है 2.6 लीटर डीज़ल इंजन यह इंजन 138bhp की पावर 320nm का टार्क प्रोडूस करता है। इसमें केवल मैन्युअल 5 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। गोरखा केवल all wheel ड्राइव यानि की 4/4 के साथ आती है। इसमें 4/2 का ऑप्शन नहीं मिलता है। तो ओवरआल यहाँ पर महिंद्रा rox में multi इंजन और गियर बॉक्स ऑप्शन मिलता है , ज़्यदा पावर और टार्क मिलता है।
आखिर में बात करते है दोनों कार की कीमत की तो यहाँ पर महिंद्रा roxx कीमत शुरू होती है 12 लाख 99 हजार रूपए से वंही गोरखा की कीमत शुरू होती है 18 लाख रूपए से।
ओवरऑल कंक्लुजन की बात करें तो दोस्तों महिंद्रा की थार roxx ज्यादा फीचर लोडेड, ज्यादा पावरफुल है और कम प्राइस में आती है तो अगर आपका बजट प्राइस कम है और आपको ज़्यदा फीचर्स चाहिए तो महिंद्रा थार roxx आपके लिए है वंही अगर आपको लॉन्ग ट्रैवल का शोक है, एडवेंचर आपको पसंद है तो गोरखा आपके लिए है। अब आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आप इनमें से कौन सी गाड़ी खरीदना चाहते हो या कौन सी आपकी फेवरेट है।
0 टिप्पणियाँ