ads.

tata punch vs maindra xuv 3xo कौन सी बेहतर है

दोस्तों इस वीडियो में कंपैरिजन होने वाला हैं अंडर 10 लाख बजट में आने वाली लोगो की पसंदीदा कार, एक तरफ है भाई टाटा की टाटा पंच और दूसरी तरफ है महिंद्रा की xuv3xo, यह दोनों ही कार 2024 में इंडियन ऑटो मार्केट में तबाही मचा रही है जहां टाटा की पंच हर महीने 15 से 20 हजार यूनिट सेल हो रही है वंही महिंद्रा की xuv 3xo की हर महीने लगभग 20 unit बुकिंग हो रही है। 

तो  चलिए इन दोनों  कार के लुक्स डिजाइन फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और कीमत का कंपैरिजन करते हैं देखते हैं कि कौन सी कार में बढ़िया लुक्स डिजाइन ज्यादा फीचर पावरफुल इंजन और अफॉर्डेबल प्राइस रेंज मिलती है। लास्ट में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सी कर बेहतर हो सकती है। 

तो हम compare करने वाले है टाटा पंच के टॉप वैरिएंट जिसकी कीमत है 10 लाख 20 हजार रूपए,  इसका Comparison होगा महिंद्रा xuv 3xo के most selling वैरिएंट AX5 से जिसकी कीमत है 10 लाख 69 हजार रूपए यहाँ पर दोनों कार की कीमत आसपास है तो इनको हम compare कर सकते है।  वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे टाटा पंच के बेस वैरिएंट की कीमत लगभग 6 लाख हजार रूपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख 20 हजार रूपए तक जाती है। 

वंही महिंद्रा xuv 3xo की कीमत 7 लाख 49 हजार से शुरू होती है और टॉप वरिनेट की कीमत 15 लाख 49 हजार रूपए तक जाती है।  तो चलिए दोस्तों कीमत के बारे में बात हो चुकी अब  सबसे पहले कंपैरिजन करते हैं दोनों कार के एक्सटीरियर डिजाइन को, फ्रंट डिजाइन को देखे तो गाइस नो डाउट दोनों ही कार देखने में मस्त लग रही है। टाटा पंच में हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ led drl मिलता है। वंही महिंद्रा xuv 3xo में c shape led headlight के साथ led drl मिलता है। बाकि  Body-coloured Bumpers दोनों में ही मिलता है। महिंद्रा 3xo में piano black grille वंही टाटा पंच में नार्मल ड्रिल डिज़ाइन के साथ साइड में टर्न इंडिकेटर भी देखने को मिलता है। 

साइड प्रोफाइल की बात करे तो दोस्तों यहाँ पर दोनों कार में 16 इंच के डायमंड कट एलाय व्हील मिल जाते है। डिफरेन्स की बात करे तो टाटा पंच में रियर door हैंडल पोजीशन यहाँ ऊपर साइड में दिया जाता है। यह ज़्यदातर लोगो को पसंद नहीं होता है। ड्यूल tune कलर थीम दोनों ही कार में मिल जाता है। रियर में दोनों ही कार में led टेल लाइट मिलती है but xuv 3xo में कनेक्टेड टेल लाइट मिलती है जो की  टाटा पंच में नहीं मिलता है। 

टाटा पंच vs mahindra xuv 3xo डायमेंशन की 

  • टाटा पंच की चौड़ाई है 1742mm , वंही xuv 3xo की चौड़ाई है 1821mm .
  • पंच की लम्बाई है 3827mm वंही xuv 3xo की 3990mm है 
  • पंच की ऊंचाई 1615mm हैं वंही xuv 3xo की 1647mm है  
  • टाटा पंच का व्हील बेस 2445mm  है वनहि xuv 3xo का 2600 mm का है 
  • पंच का gc 187mm है वंही xuv 3xo का 201mm का है 
  • पंच का बूट स्पेस 366mm का वंही xuv 3xo का 364 mm का है। 

दोनों ही कार 5 सीटर है लेकिन जैसा की टाटा पंच एक micro suv कार है तो यहाँ पर महिंद्रा xuv 3xo ओवरआल डायमेंशन में टाटा पंच से बड़ी  है इसकी वजह से बढ़िया कम्फर्ट सीटिंग स्पेस आपको xuv 3xo में देखने को मिलता है। 

इंटीरियर डिज़ाइन और फीचर्स 

यहाँ पर देख सकते हो guys ओवरआल xuv 3xo का डैशबोर्ड जयदा स्टाइलिश और मॉर्डन लग रहा है चलिए दोनों कार कार के  फीचर्स देखते है। टाटा पंच में 7 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है एनालॉग डिजिटल क्लस्टर पैनल मिलता है। square shape ac वेंट्स  मिलता है। बाकि key features इसमें आटोमेटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग wipers, आटोमेटिक  क्लाइमेट  कण्ट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कण्ट्रोल और छोटा सा सनरूफ भी मिल जाता है। 

बात करे xuv 3xo की तो इसमें 10 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल जाती है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, क्लाइमेट कण्ट्रोल, 360 डिग्री कैमरा  और लेवल 2 ADAS सिस्टम अदि कई सारे फीचर्स इस कार में मिलता है। तो ओवरआल xuv 3xo में जयदा फीचर्स और बढ़िया इंटीरियर looks डिज़ाइन मिलता है।  

ट्रांसमिशन सिस्टम और  इंजन specification

तो इन दोनों कार में 1.2 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है लेकिन दोस्तों टाटा पंच में विथाउट टर्बो इंजन मिलता इसकी वजह से कम पावर और टार्क देखने को मिलता है। यह इंजन 86bhp की पावर और 115 का मैक्सिमम टार्क देता है। इसके साथ 5 स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम मिल जाता है। 

वंही बात करे xuv 3xo की तो इसमें भी 1.2 लीटर 3 सिलिंडर इंजन मिलता है लेकिन इसके साथ टर्बो चार्जर मिलता है इसकी वजह से यह इंजन टाटा पंच से ज़्यदा पावर और टार्क देता है। यह इंजन  109 bhp की पावर और 200nm का मैक्सिमम टार्क प्रोडूस करता है। इसके साथ मैन्युअल 6 स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम इस कार में मिलता है।  माइलेज दोनों ही कार में लगभग सेम देखने को मिलता है जो की है 18kmpl का।

conclusion कौन सी कार ख़रीदे

तो ओवरआल conclusion की बात करे की कौन कार बेहतर है तो दोस्तों यहाँ पर 10 से 12 लाख onroadअगर किसी बजट है तो भाई महिंद्रा xuv 3xo बेहतर है। xuv 3xo में ज़्यदा पॉवरफुल इंजन मिलता है साइज में बड़ी कार बढ़िया लुक्स डिज़ाइन मिलता है। वंही अगर बात करे टाटा पंच की तो अगर किसी का बजट 8 लाख रूपए तक है तो भाई उसके लिए टाटा पंच बेहतर ऑप्शन है।  7 से 8 लाख रूपए onroad प्राइस रेंज में टाटा पंच में बढ़िया इंजन मिलता है फीचर्स भी कई सारे मिल सकते है। तो आपकी इनमे से कौन सी कार पसंदीदा है नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ